Home मुख्य आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों को दी गयी श्रधांजलि। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 13, 2017

आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों को दी गयी श्रधांजलि। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर आज बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। इसमें आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। देश मे आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनकी सरकार सिर्फ अल्पसंख्यक और दलित के पीछे पड़ी है। जिला प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों को जिस तरह सरंक्षण दिया जा रहा है। उसका मुंहतोड़ जवाब सिर्फ मीडिया में नहीं जमीन पर उतर कर देना होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, हसमत अली, बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी, हायाघाट के अध्यक्ष गुलाम शाहिद, अल्पसंख्यक के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्बास अली, जिला महासचिव शुशील कुमार सिंह ,अमरेंद्र कुमार अमर आदि नेताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।

Share

Leave a Reply