Home मुख्य पूर्व महापौर के कार्यकाल की जाँच हो: जिशान फारुकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2017

पूर्व महापौर के कार्यकाल की जाँच हो: जिशान फारुकी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला महासचिव जिशान फारुकी ने दरभंगा नगर निगम के ध्वस्त व्यस्था के कारण बारिश में जलजमाव के दौरान दिन रात एक करके नये महापौर द्वारा कर्मचारियों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर तेजी से जल निकासी के प्रयासों पर साधुवाद दिया है। साथ ही पूर्व महापौर गौड़ी पासवान पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने इस बारिश में शहर की दुर्दशा केलिए वर्तमान नगर विधायक और पूर्व महापौर को सीधे जिम्मेवार ठहराया है। श्री फारुकी ने सवाल उठाया कि कैसे नालों की चौड़ाई कम होकर नालियां बन गयी और जल संचय वाले तालाब भर दिए गए! कैसे नालों के ऊपर होटल और रेस्ट्रोरेंट आदि बन गए! क्या ये सब एक महीने में हो गया? 16 साल से नगर विधायक हैं भाजपा के और दस साल से उन्ही के मेयर थे। फिर ये पुतला दहन और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन कर किसे उल्लू बना रहे हैं नगर विधायक!

श्री फारुकी ने मांग की है कि पूर्व महापौर के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच करवायी जाय तो नगर निगम में बड़े घोटाले सामने आ सकते हैं। साथ ही नगर विधायक के भूमाफियाओं से सांठगांठ भी सामने आ जाएगा।

Share

Leave a Reply