Home मुख्य सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने केलिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2017

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने केलिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आज यहां कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर प्रति दिन प्रतिवेदन भेजे. जिलाधिकारी आज मध्याह्न भोजन योजना एवं शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि स्कूली छात्र/छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाय. वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारीगण को निदेश कि वे भारी बारिश के बाद खुले स्कूलों के भवनों की सफाई हेतु विशेष सफाई अभियान तीन दिनों तक चलावें. इस विशेष सफाई अभियान में विद्यालय परिसर, रसोई घर एवं शौचालयों की सफाई विशेष रूप से करवाने का निदेश दिया गया. जर्जर भवनों की स्थिति का आकलन कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया. सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से विद्यालय का निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप नही कर पाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होनें सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को विभाग के लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का सख्त निदेश दिया. उन्होनें बताया कि विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने की जबावदेही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पर ही है. अगर कोई शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित रहते है तो इसकी पूर्व सूचना विद्यालयों में निश्चित रूप से रहनी चाहिए. विद्यालयों में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होनें शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन कटौती कर इसे उनके सेवा पुस्तिका में भी दर्ज करने का निदेश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) प्रमोद कुमार साहु, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply