Home मुख्य बारिश के कारण स्कूल का फर्श धँसने से बच्चा घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2017

बारिश के कारण स्कूल का फर्श धँसने से बच्चा घायल। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : शहरी क्षेत्र के मिश्रटोला मुहल्ला स्थित प्राथमिकी विद्यालय में जमीन धसने से एक बच्चा गहरी रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार आज सुबह बच्चे विद्यालय पहुंचे और जैसे ही स्कूल के बरामदे पर चढ़े तभी फर्श अचानक धसने लगा. जिससे अफरा-तफरी मच गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि पिछले दिनो हुई भारी बारिश के कारण स्कूल के भवन के नीचे की मिट्टी बह गई और जैसे ही आज सुबह बच्चो ने स्कूल में प्रवेश किया बरामदा धस गया. बरामदे से बच्चे किसी तरह बचे और वर्ग कक्ष में पहुंचे, तो लगभग तीन फीट वहां की जमीन भी धस गई. जिसमे एक बच्चा घायल हो गया. स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय डाक्टर से बच्चे का इलाज कर उसे घर भेज दिया. पत्रकारो को विद्यालय की प्रधानाध्यपिका हीरा कुमारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का दिशानिर्देश नहीं आया है. हालाकि स्कूल का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमलोग सहमे हुए हैं, क्योंकि टूटे हुए फर्श से साप भी निकला है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह की स्थिति है यहां कभी भी किसी प्रकार की घटना हो सकती है.

Share

Leave a Reply