Home मुख्य तीन प्रखंडों में भाजपा के पंचायत वार नियुक्त प्रभारी करेंगे वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2017

तीन प्रखंडों में भाजपा के पंचायत वार नियुक्त प्रभारी करेंगे वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

 

बिरौल : भाजपा ने बुथ समिति के गठन एवं बुथों पर वृक्षारोपण करने के लिए पंचायत वार प्रभारी की नियुक्ति की है. बिरौल भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुताबिक सुपौल बाजार के नीरज अग्रवाल के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के बिरौल, गोड़ाबौराम, घनश्यामपुर प्रखंड के प्रमुख कार्यकतार्ओं का बैठक हुई. जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के निर्देशानुसार बुथ समिति के गठन एवं प्रत्येक बुथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाये जाने पर विचार विमर्श किया गया. इस हेतु पंचायतवार प्रभारी मनोनीत किया गया है. साथ ही भाजपा बिरौल उत्तरी मंडल के युवा मोर्चा घनश्याम कुमार, किसान मोर्चा उमेश चंद्र झा, महिला मोर्चा भगीया देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा काशीनाथ पासवान, पिछड़ा मोर्चा लेखनाथ चौधरी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

Share

Leave a Reply