
चोरी के सामान के साथ पुलिस ने दो चोरो को पकड़ा। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: गत 05 जुलाई को राघोपुर उत्तरी पंचायत के नारायणपुर निवासी मो मुजाहिद रजा के घर से चोरी गया लैपटॉप एवं साईकिल को जब्त् कर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार दो चोरों में एक उसी गाँव का मोहम्मद सदाब है जबकि दूसरा सकरी थाना क्षेत्र के फकरन टोला निवासी अहमद रजा है ।गिरफ्तार चोरों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर मो मुजाहिद रजा ने थाना में कांड सं 152/17 दिनांक 6 जुलाई 17 दर्ज करायी गयी थी। शुक्रवार को सकरी बाजार में चोरी के लैपटॉप बेचे जाने की गुप्त सूचना पर सामान सहित दोनों चोर पकड़े गए ।इन्होंने चोरी की बात भी स्वीकारी है । दोनों चोर नाबालिग है।

