
एसएसपी ने करीब दो दर्जन पुलिस अधिकारियों को किया इधर से उधर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने केलिए जिले के करीब दो दर्जन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए इधर से उधर कर दिया है। स्थानांतरित पुलिस अफसरों को 24 घंटे के भीतर नये स्थान पर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है। पुअनि सत्येंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर सिंहवाड़ा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुअनि अजीत कुमार को रैयाम का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पुअनि मनोज कुमार भारती को विशुनपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र से स्थानांरित कर पुअनि रंजीत कुमार को पतोर का ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार पुअनि उदय कुमार सिंह फेकला ओपी अध्यक्ष, राजीव कुमार को मनीगाछी का थानाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह अलीनगर का थानाध्यक्ष, जयनंदन को सकतपुर का थानाध्यक्ष, संजय कुमार को बहेड़ी थानाध्यक्ष, शिव कुमार प्रसाद को घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, धीरज कुमार को जमालपुर का थानाध्यक्ष, रामशंकर पासवान को बड़गांव का ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे। इसी प्रकार बैजू कुमार को लहेरियासराय थाने का कनीय अवर निरीक्षक, पुअनि राजनाथ सिंह को विश्वविद्यालय थाना कअनि, महंथ प्रसाद यादव को बिरौल थाना, सहायक अवर निरीक्षक ब्रज किशोर राय को सिमरी थाना, सअनि मोती मंडल को कमतौल थाना, सअनि शिव कुमार यादव विशनपुर थाना में पदस्थापित किया है। पुलिस निरीक्षक रमेश दूबे को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र दरभंगा, पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद को केवटी थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना बनाया गया है। इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को ¨सहवाड़ा थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बहेड़ा थाना बनाया गया है। पुअनि कौशल कुमार को मनीगाछी थानाध्यक्ष से हटाकर केवटी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार पुअनि कुंदन कुमार को अलीनगर के थानाध्यक्ष पद से बदलकर कमतौल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

