Home मुख्य 75 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2017

75 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले के विधायक जीवेश कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के काजी बहेड़ा पंचायत के शर्मा चौक से राघोराम चौधरी टोला तक के 1.10 किलोमीटर लंबाई वाले पथ को 75 लाख रुपये की राशि से निर्माण कार्य पूरा कराने के लिये समारोह पूर्वक शिलान्यास किया ।इस अवसर पर विधायक श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शीघ्र ही भमरपुरा गांव की पथ के जीर्णोद्धार के शिलान्यास किया जाएगा ।सम्पूर्ण जाले विधान सभा क्षेत्र की पथों को मोटरेबल बनाया जाना है ।चहुओर विकास का प्रकाश फैलाया जायगा ।समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का प्रकाश फैलाना ,मेरा मुख्य लक्ष्य है ।दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास कार्य को गति देना हमारे एजेंडे में प्रमुखता से अंकित है ।जनता को हल हाल में विकास कार्य मे खर्च किये गए रकमो का हिसाब किताब सार्वजनिक रूप से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दिया जाएगा ।इस शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने की वंही संचालन जाले मंडल अध्यक्ष विनय कुमार झा ने किया ।मौके पर बालकृष्ण साह,देवेंद्र ठाकुर, विपिन पाठक,भदई सहनी, विनोद सहनी, उपेंद्र दास ,पथ निर्माण संवेदक नीतिन मिश्रा व कनीय अभियंता हरेराम प्रसाद आदि उपस्थित थे

Share

Leave a Reply