Home मुख्य पुलिस के पीछा करने पर दारु लदे गाड़ी को गढ्ढे में छोड़कर भागे कारोबारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 15, 2017

पुलिस के पीछा करने पर दारु लदे गाड़ी को गढ्ढे में छोड़कर भागे कारोबारी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: सिमरी थानाक्षेत्र की पुलिस ने एक गाड़ी से 33 कार्टून विदेशी शराब की बोतल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर एक गाड़ी की पीछा किया गया। पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी को ड्राइवर ने कंसी की तरफ मोड़ लिया। खुद को फंसते देख गाडी में सवार लोग टाटा मैक्सिमो गाड़ी छोड़ कर भाग गए। गाड़ी पर से कुल 33 कार्टून रॉयल स्टैग की शराब बरामद किया गया जिसमें 750ml का 07 कार्टून 180ml का21 कार्टून 375ml का 05 कार्टून है। पुलिस ने गाड़ी समेत शराब को जब्त कर लिया है।

Share

Leave a Reply