Home मुख्य खबर का असर: स्कूल को बन्द करके दो दिनों में मरम्मति का जिलाधिकारी ने दिया आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 15, 2017

खबर का असर: स्कूल को बन्द करके दो दिनों में मरम्मति का जिलाधिकारी ने दिया आदेश। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शुक्रवार को वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने अपने पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया था कि कैसे मिश्रटोला प्राथमिक विद्यालय में बच्चे डर के साये में पढाई कर रहे है। इस खबर पर दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संज्ञान लिया और टीम गठित कर विधालय बंद कर दो दिन में मरमत कर विधालय संचालन का आदेश दिया है। आदेश मिलने के बाद  शिक्षा विभाग हरकत में आई और स्कूल पहुंचकर धसे हुए फर्श का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की विधालय का बरामदा और कमरे का फर्श धंसा हुआ है , जिसे जल्द से जल्द मरमत कराकर विद्यालय का संचालन शुरू किया जायेगा। वही मीडिया से बात करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापिका हीरा कुमारी ने कहा की हमे सूचित किया गया है कि विधालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया जाए ताकि विद्यालय की टूटी हुई फर्श का मरमत किया जा सके। 

दरसल पूरा मामला दरभंगा जिला के मिश्रटोला प्राथमिक विद्यालय है जहाँ पिछले दिनों हुए तेज बारिश के कारण जिला प्रशासन द्वारा सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 4 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। विद्यालय बंद के दौरान तेज बारिश के कारण स्कुल के भवन का मिट्टी नीचे से बह गया और कल सुबह जैसे ही बच्चे स्कुल के भवन में प्रवेश किए वैसे ही मकान का बरामदा धंस गया , धसते बरामदा से किसी प्रकार बचते जैसे ही बच्चे अपने क्लास रूम पहुंचे कि क्लास रूम का भी एक तरफ का फर्श करीब तीन फीट धँस गया। इसके बाद विद्यालय में अफरातफरी जैसा माहौल हो गया जिसमे एक बच्चा घायल हो गया। हालाँकि स्कूल प्रशासन द्वारा तत्काल स्थानीय डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाया गया और बच्चे को घर वापस भेज दिया गया। लेकिन जैसे ही यह खबर मिडिया में आयी , दरभंगा के जिलाधिकारी हरकत में आये और टीम गठित कर विधालय बंद कर दो दिन में मरमत कर विधालय संचालन का आदेश दिया है।

Share

Leave a Reply