Home मुख्य इतने वर्षों में शहर में डंपिंग ग्राउंड की तलाश न हो पाना चिंता का विषय: महापौर। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 15, 2017

इतने वर्षों में शहर में डंपिंग ग्राउंड की तलाश न हो पाना चिंता का विषय: महापौर। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र मे जल जमाव से उत्पन्न स्थिति अब तेजी से सामान्य होने लगी है। कुछ निचले क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी मुहल्लों से पानी का निकासी किया जा चुका है। जहाँ अब भी जल जमाव है वहाँ से वैकल्पिक व्यवस्था से जल निकासी की जा रही है। जल निकासी के बाद अब शहर से गंदगी साफ की जा रही है । महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि नगर निगम मे उपलब्ध संसाधनो से कूड़ा हटाने का काम जोड़ शोर से किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि डंपिंग ग्राउँड के अभाव मे कचरा के निष्पादन मे असुविधा तो हो रही है किंतु शीघ्र ही शहर को साफ कर लिया जाएगा। श्रीमती खेड़िया ने आज निगम एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि इतने बड़े शहर से निकलने वाले कूड़ा के सही निष्पादन के लिए इतने दिनो मे डंपिंग ग्राउंड की तलाश नही की जा सकना चिंता का विषय है। महापौर ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता डंपिंग ग्राउंड तलाशना है। महापौर ने दरभंगा शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में यहाँ रहने वाले लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होने कहा कि लोग जिस तरह अपने अपने घरों को साफ रखते हैं उसी प्रकार मात्र सड़क पर कूड़ा नही फेंकें तो आधी गंदगी स्वयं नियंत्रित हे जाएगी । महापौर ने आज स्वयं डीएमसीएच, उर्दू, बेंता चौक,आदि जगहों पर चल रहे सफाई कार्यों का निरिक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में महापौर के साथ नगर आयुक्त नागेन्द्र सिंह , नगर अभियंता रतन कुमार , अनिल चौधरी ,साहुद आलम,  पार्षद मोहम्मद रियासत अली , मोहम्मद अन्नवर अली ,मोहम्मद अब्दुल्लाह, निखात प्रवीण , सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी और वार्ड पार्षद भी साथ थे । जल जनित रोगों से बचाव के लिए  चूना एवं ब्लीचिंग पावडर छिड़काव के भी आदेश दे दिए गये हैं ।

Share

Leave a Reply