Home मुख्य मन की बात कार्यक्रम को सफल बनावें कार्यकर्ता : गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 15, 2017

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनावें कार्यकर्ता : गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

 

बहेड़ी : बहेड़ी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्तााओं की आज नीतिगत बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश महतो ने किया. बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर और जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने भी भाग लिया. प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केन्द्रो पर यह सुनिश्चित की जाय कि सभी लोग इस कार्यक्रम को सुने. उन्होंने कहा कि 19 व्यक्तियों की टीम बनाकर बुथ कमिटी को मजबूत बनावे. उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लिए भी कार्यकर्ता कार्यक्रम चलावे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने कहा कि  कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यों को चौक-चौराहा पर जाकर चर्चा करें. बैठक में मुरारी शर्मा, दिनेश महतो, राहुल कुशवाहा, निर्मल राय, बैद्यनाथ यादव, प्रदीप गुप्ता, पलटन चौपाल आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply