
सर्पदंश की शिकार एक महिला की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर। Voice of Darbhanga

कमतौल: क्षेत्र के जाले रेफरल अस्पताल में शनिवार को सर्पदंश से गंभीर लतराहा गांव की दो महिलाओं को भर्ती कराय गया। इसमें एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि, दुसरे स्थिति गंभीर बनी है। मृतका की शिनाख्त लतराहा गांव निवासी इंद्र कुमार शर्मा की बबीता कुमारी के रूप में की गई है। वहीं इलाजरत नवविवाहिता संजीत यादव की पत्नी बताई गई है।

