Home मुख्य मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 16, 2017

मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के माधेश्वर मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान के दौरान रविवार को दो किशोरों की मौत हो गई । इनके साथ स्नान को गए इनके दोस्तों इन्हें डूबते देख कर जोर-जोर से शोर मचाने लगे। लेकिन इसके पहले कि लोग आकर इन्हें बचाते इनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शव पोखर से बाहर निकाले गए। एक शव दस मिनट के अंदर ही निकाल लिया गया जबकि, दूसरे की खोज में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मदद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। डेढ़ घंटे के मशकत बाद द़ुसरे शव को निकाल लिया गया। हालांकि, इस दौरान एनडीआरएफ की टीम को आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। पहले शव की शिनाख्त ¨सहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी रंजीत कुमार मिश्र के इकलौते 15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार उर्फ सूरज के रूप में की गई। सूरज पास के ही मोहल्ला बेला-दुल्ला में अपनी मां सविता देवी व बहन सुष्मिता के साथ रहकर 11 वीं की पढ़ाई कर रहा था। वहीं दूसरे शव की शिनाख्त मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी आनंद झा के 15 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई। बेलादुल्ला मोहल्ला में सुशांत भी अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन रोते-चिल्लाते हुए मंदिर परिसर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Share

Leave a Reply