
जप्त किए गये 210 लीटर शराब पर चला बुलडोजर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मब्बी ओपी पुलिस के द्वारा एक अज्ञात ट्रक से जब्त की गई शराब को रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया गया। 17 फरवरी को फोरलेन के हीरा पेट्रोल पम्प के पास से पकड़ी गई एक ट्रक के तैहखाना से 210 कार्टन शराब को मब्बी पुलिस ने वेबरेज के मालखाना में सुरक्षित रखा था। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह के निर्देश पर सदर सीओ राकेश कुमार बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उनकी देखरेख में 1852.02 लीटर शराब की बोतलें पर रॉलर चलकार जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया। ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने पुरी कार्रवाई की वीडियो रेकार्डिंग भी कराया। जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को देखने के लिए काफ संख्या में लोगों की भीड़ लग हुई थी।
ज्ञात हो कि एनएच 57 के मब्बी ओपी स्थित हीरा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक लावारिस हालत में पाई गई। जब उसे चेक किया गया तो उसके अंदर तैहखाना बना पाया गया। उपर में कुछ और सामन था जबकि, तैहखाना के अंदर से 210 कार्टन शराब बरामद किया गया। इसमें शराब की 7272 बोतलें पाई गई। इसमें 375 एमएल की 2832 बोतलें, 180 एमएल का 4440 बोतलें विदेशी शराब शामिल है। इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक मालिक सहित छह लोगों को नामजद किया था। नामजद आरोपियों में हरियाणा के रहने वाले व ट्रक मालिक का भी नाम शामिल किया गया था। इसके अलावा वहां के दो और कारोबारी अतुल व विनोद का नाम भी सामने आया था। चालक के के अनुसार शराब सुपौल जिले ले जाई जा रही थी। इस कारण से वहां के भी एक अज्ञात प्राप्तिकर्ता को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक आरोपित कारोबारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। लेकिन, अन्य लोग आज भी पकड़ से बाहर है।

