
जल-जमाव के कारण उसमामठ में पठन-पाठन ठप। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर : बसतपुर पंचायत के उसमामठ गांव में बारिश के पानी से रहना जैसे विमारी को न्योता जैसा लग रहा है ।गांव के मुख्य सड़क जो देकुली टू सिसौनी मुख्य मार्ग है फिर भी प्रसासन से लेकर जनप्रतिनिधि नजर अंदाज कर निकल रहे हैं जिससे पुरे ग्रामीणों में आक्रोश जैसा माहौल है इस पूरे मजधार जैसे पानी में गांव के लोग विमारी के डर से अपने बच्चों को स्कुल और ट्यूसन तक बंद कर अपने घर में रखने को लेकर मजबूर है. वही ग्रामीणों का कहना है कि यह हरेक बरसात में पूरे गांव में जल मग्न रहता है. प्रखंड के सीओ को पांच से दस वार सरकारी आमीन हेतु आवेदन दिया गया है पर प्रखंड प्रसासन नजर अंदाज कर देते हैं इसी का दसा है कि हम लोग अपने बच्चे को सात दिनों से स्कुल और ट्यूशन बद करवा कर घर में बैठाये हुए हैं. साथ पंचायत के मुखिया कुमारी नीलम आज तक अपने जनता से मिलने तक नहीं आयी है. इसी के कारण ग्रामीणों मे मुखिया कुमारी नीलम और प्रखंड प्रसासन के खिलाप लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अशोक साह, बीरेंद्र कर्ण, शशि भूषण प्रसाद, गोविन्द यादव, राम लखन शर्मा, राम रतन शर्मा, राज करण, हरी साह आदि मौजूद थे.

