Home मुख्य मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 16, 2017

मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga

बहेड़ी: स्थानीय थाना क्षेत्र के रमौली- गुजरौली पंचायत के मोईन महुआ गांव में रविवार को 7:30 बजे सुबह विद्युत स्पशार्घात से एक युवक की मौत हो गई. बता दें कि उक्त गाँव के नूनू मुखिया के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश्वर मुखिया स्नान के बाद अपने घर में ही मोबाइल के चार्जर को बिजली के फाईव पीन में लगाने के क्रम में विद्युत स्पशार्घात का शिकार हो गया. जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतक अपने परिवार का मुख्य जीविकोपार्जक था. मुकेश्वर की  आकस्मिक मौत पर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी राधिका देवी व माता किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल था. उसके रोने के चित्कार से ग्रामीणों में भी मातम छाया हुआ था. मृतक की 2 वषीर्या पुत्री नन्दनी व 7 माह के पुत्र रितेश को अपने पिता के मरने का आभास नहीं हो रहा था. परंतु दादा दादी, माता व अन्य परिजनों के रोने के साथ-साथ दोनों बच्चे भी रोते देखे गये. प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी व पूर्व मुखिया रामचंद्र मुखिया ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दी. मृतक के परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया. मुखिया मीना देवी ने मृतक के आश्रित को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपये दिया. इस बीच प्रमुख आरती  कुमारी, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी व जिला जद(यू) उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशानुसार मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए मुख्यमंत्री  पारिवारिक लाभ योजना के 20 हजार रुपये व बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना का एक लाख रुपये दिलाने की मांग जिला पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन से की है.

Share

Leave a Reply