Home मुख्य जिलास्तरीय शिवगुरु परिचर्चा का महापौर निवास में आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 16, 2017

जिलास्तरीय शिवगुरु परिचर्चा का महापौर निवास में आयोजन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : बंगलागढ़ मुहल्ला स्थित महापौर के आवास पर जिलास्तरीय शिव गुरू चर्चा का अयोजन किया गया. इस मौके पर परिक्षेत्रीय संयोजक विद्यानंद महतो ने कहा कि हम सभी को शिव को अपना गुरू बनाना चाहिए. इस परिचर्चा का उदेश्य ही जगत के हर एक मानव को शिव को अपना गुरू बनाने के लिए प्रेरित करना है. वहीं इस अवसर पर महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि शिव सर्वशक्तिमान है, वे देवो के देव हैं. इसलिए उन्हें महादेव कहते हैं. वह अपने भक्तों का दुख: नहीं देख सकते. उन्होंने कहा कि महादेव के पास शक्ति है. जिससे ब्रह्मा के लिखे भी कट जाते हैं. वहीं शिव चर्चा में अपेन विचार रखते हुए पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि महादेव सभी जगह विराजमान है. इनकी पूजा देश के सभी भागो में की जाती है. उन्होंने कहा कि देश में प्रमाणित तौर पर अवस्थित द्वादश ज्योतिलिंग और शिवालय है. इन्हें सर्वमान्य देवता भी कहा गया है. इस मौके पर श्याम कर्ण, जीवछ भाई, शम्भुनाथ झा, नवीन कुमार, गुड़िया गुप्ता, कल्पना देवी, कुमारी गुंजा आदि ने भाग लिया. शिव चर्चा के साथ-साथ भजनो की भी प्रस्तुति की गई.

Share

Leave a Reply