
जन अधिकार छात्र परिषद का विस्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जन अधिकार छात्र परिषद की बैठक बेलवागंज स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी ने की. इस मौके पर जिला कमिटी का विस्तार करते हुए आदित्य कुमार श्रीवास्तव उर्फ बिट्टू एवं अंकित कुमार श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला महासचिव के रूप में पंकज कुमार, मिथुन कुमार, सुजीत कुमार यादव, दीपक कुमार महथा एवं पारस कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया. वहीं जिला सचिव के रूप में अनुराग कुमार एवं श्याम सहनी को मनोनीत किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष छात्र परिषद के राधे कृष्ण बिहारी ने कहा कि सांसद पप्पू यादव की विचारधारा को समाज के बीच में ले जाने का संकल्प छात्र परिषद ने लिया है. वहीं सभा को संबोधित करते हुए छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव शुभम सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपने नियत, नीति और निर्णय के रूप में परिपक्व होना आवश्यक है. प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रभारी मोहन कुमार यादव ने कार्यकतार्ओं से आवाहन किया कि शिक्षा का अधिकार को लागू करने के लिए समाज में बुद्धिजीवी वर्ग एवं हमारे जुझारु साथी को आगे आना होगा. बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रोफेसर गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी वर्ष 2018 में निश्चित रुप से मध्यावधि चुनाव होगा. जिसका नेतृत्व पप्पू यादव करेंगे. बैठक में प्रदेश सचिव केशव सिंह, मुकेश बिहारी ,कुणाल वर्मा, शशि कुमार, परिषद के प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे.

