
अवैध संबंध के आरोप में पकड़ कर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सज़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पहले महिला के काटे गए बाल फिर गले मे पहनाए गए जूते चप्पल की माला और चेहरे पर पोती गई कालिख और चुना और अंत मे रस्सी से बांध दिए महिला के साथ उसके प्रेमी को घर के एक खंभें में बांध कर लोगो ने जम कर धुनाई की । दरअसल पूरा मामला दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव की है , जहाँ एक शादीशुदा महिला नीलम देवी को उसके प्रेमी रौशन मिश्रा को उसके ही घर मे आपत्तिजनक स्थिति में देर रात लोगो ने देख लिया , जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातमे आसमान पर पहुंच गया और ग्रामीणों कानून हाथ मे लेकर दोनों प्रेमी प्रेमिका को तालिबानी सज़ा देते हुए सबसे पहले लोगो ने दोनों को जमकर पिटाई की और घर के खंभे से बांध कर महिला के सर के बाल काट दिए और उसके चेहरे पर खालिख चूना पोतते हुए , महिला के गले मे चप्पलों की माला पहना कर खूब जलील किया।
अहले सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुच कर दोनों लड़का लड़की को किसी तरह आज़ाद करा कर थाने ले आई। इधर महिला ने भी कैमरे पर काबुल किया कि रौशन से उसके पिछले छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है । लेकिन बीती रात उसके घर कोई अनजान लोगों घुस गए , जिसके कारण उसने अपने प्रेमी रौशन को फोन कर घर बुलाई , पर रौशन के आने से पहले अनजान शख्स भाग गया और जब रौशन घर आया तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर अवैध संबंध के इल्जाम में दोनों को तालिबानी सज़ा दी डाली ।
इधर पुलिस ने भी मीडिया से बात करते हुए घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पकड़े गए दोनों लोग के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है और इनके बीच अवैध संबंध के कारण लोगो ने कानून हाथ मे लेकर घटना को अंजाम दिया है ।

