Home मुख्य स्कूटी की टेम्पो से टक्कर में दोनों चालक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 17, 2017

स्कूटी की टेम्पो से टक्कर में दोनों चालक घायल। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर चंखेरिया मोड़ के निकट सोमवार को एक टेंपों व स्कूटी की टक्कर में टेंपों व स्कूटी चालक दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान बेंता थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी टेंपों चालक शिवशंकर साह के पुत्र भरत कुमार साह (25) व स्कूटी चालक सैदनगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार की पत्नी स्वेता कुमारी (35) के रूप में की गई है। द्य घटना की सूचना पर पहुंचे एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि टेंपों लहेरियासराय से सुरहाचट्टी की ओर जा रही थी। वहीं सुरहाचट्टी की ओर से लहेरियासराय जा रहे स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपों व स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Share

Leave a Reply