
एटीएम फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 49 हज़ार 9 सौ रूपये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी सुरक्षा निर्देश लगातार जारी किये जा रहे हैं। आये दिन ठगी की खबरे आती रहती हैं।पर भी लोग सतर्क नही हो पाते हैं। ताज़ा मामले में साइबर अपराधियों ने बहेड़ा थाना के धेरूख गांव निवासी लक्ष्मी साह के खाते से 49 हजार 900 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में लक्ष्मी ने बताया कि उनके मोबाईल फोन पर 9771444703 से किसी व्यक्ति ने फोन कर खाता बंद होने की बात कह उन्हें अपना एटीएम का नंबर बताने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड का नंबर फोन करनेवाले व्यक्ति को बता दिया। कुछ ही देर के बाद उनके फोन पर बैंक से सूचना मिली कि उनके खाता संख्या 34679338105 से 49900 रूपये की निकासी हो गयी है। फिर उन्होंने जब बैंक जाकर इसकी जानकारी ली तो खाते से 49900 रूपया गायब मिला। उन्होंने इसकी लिखित सूचना बहेड़ा थाना पुलिस को दी है।

