
पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों के द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए दमनात्मक कार्यवाई एवं देश के अन्य राज्यों में पत्रकारों के साथ मारपीट, झूठे मुकदमे में फसाने तथा हत्या के विरोध में दरभंगा जिला मीडिया कर्मियों के द्वारा सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कर्पूरी चौक लहेरियासराय से काला बिल्ला लगाकर मोटरसाइकिल विरोध मार्च निकाला गया जो कर्पूरी चौक से चलकर समाहरणालय पहुंचा।जंहा मीडिया कर्मी दरभंगा जिला पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह से मिलकर भारत के राष्ट्रपति के नाम अपने विभिन्न मांगों की समार पत्र सौंपा। अपने मांग के बारे में देवेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि पत्र के माध्यम से हमलोगों ने मांग किया है कि पटना में उपमुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट की उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषी सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त किया जाय एबं आए दिन पत्रकारों के साथ मारपीट, झूठा मुकदमा, हत्या को रोकने हेतु पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी दिया जाय व समाचार संग्रह के समय बाधा उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की वाहन को हाईवे पर टोल टैक्स निशुल्क करने के साथ साथ दुर्घटना में मारे गए पत्रकार के आश्रित परिजनों को 20लाख रुपए एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। प्रदर्शन में प्रवीण बब्लू, कुमार रौशन, अभिषेक कुमार, अब्दुल कलाम उर्फ़ गुड्डू ,संजय कुमार, रमेश कुमार, टी के रमन ,नवीन कुमार ,धर्मेंद्र पांडे ,सुनील भारती, प्रभास रंजन,प्रवीर मेहरेटरा, दिलीप कुमार झा ,सूरज कुमार,संजय मिश्रा, अवधेश कुमार, अरुण कुमार शर्मा, राजू रंजन ,सत्येन्द्र कुमार सिंह , लालबाबू वीरु,अमर कुमार मिश्र, मोहन चंद्रवंशी, राकेश कुमार झा, राहुल गुप्ता, मुकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

