Home मुख्य सड़क दुर्घटना में दसवीं के छात्र की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2017

सड़क दुर्घटना में दसवीं के छात्र की मौत। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बरही-कोयलास्थान मुख्य पथ के बरही नारियल टोल के समीप सोमवार को हुई मोटरसाइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत हो गई।

मृतक छात्र बरही गांव के सुनील कुमार ठाकुर का सोलह वर्षीय पुत्र सुमन कुमार ठाकुर बताया गया है। बताया जाता है कि सुमन सुबह करीब सात बजे में गांव स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा- अर्चना कर मोटरसाइकिल से अपने घर से दरभंगा ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी क्रम में बरही नारियल टोला के पास संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे एक आम की पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप जख्मी हो गया।

परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच ले ही जा रहे थे कि इसी क्रम में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुमन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरही का दसवीं कक्षा का छात्र था। वह चार भाई – बहनों में सबसे बड़ा था। सुमन के पिता दरभंगा में एक सैलून चलाते है। इघर, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

Share

Leave a Reply