Home मुख्य छात्र संगठन आइसा ने चलाया सदस्यता अभियान। Voice of Darbhanga 
मुख्य - July 17, 2017

छात्र संगठन आइसा ने चलाया सदस्यता अभियान। Voice of Darbhanga 

 

दरभंगा: इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(आइसा) की ओर से एमएलएसएम कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व आइसा नेता मयंक कुमार, रमन कुमार निराला, मोहम्मद अफजल ने संयुक्त रूप से किया।

सदस्यता अभियान के माध्यम से आइसा ने छात्र-छात्राओं से अपील की वर्ग की ओर चले सदस्यता अभियान के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि आइसा देश के भीतर शिक्षा, रोजगार और न्याय के लिए लड़ने वाला एकमात्र छात्र संगठन है। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा बजट में कटौती कर उच्च शिक्षा को बर्बाद करना चाह रही है जिसके खिलाफ छात्र-छात्राओं को सड़कों पर उतरना होगा।

श्री चौधरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लगातार सत्र की अनियमितता ,परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और उसके सुधार के नाम पर छात्रों को गुमराह करने की साजिश के खिलाफ भी आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सैकड़ों छात्र छात्राओं ने आइसा का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान में आइसा नेता मोहम्मद आकिब नज़र, राजू कर्ण, मोहम्मद आमिर ,मोहम्मद आमिर कैफ, मोहम्मद अजीम आदि प्रमुख थे।

Share

Leave a Reply