
गौतम कुंड में डूबने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के गौतम कुंड में पूजा करने आये जाले थाना क्षेत्र के जाले पश्चमी पंचायत के वार्ड चार निवासी उमानाथ चौधरी के पांचवां व सबसे छोटा 15 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार चौधरी उर्फ राजा की मौत कुंड में जल भरने के दौरान डूबने से हो गई. बताया जाता है कि बालक अपने दो भाई व भतीजे के साथ गौतमकुंड में जल भरने गया. पहली बार जल भरकर बाबा का जलाभिषेक किया. दूसरी वार जलाभिषेक के लिये कुंड में गया, इस दौरान वह कुंड में कैसे डूबा यह घटना किसी ने नही देखा, उसके आने के इंतजार में खड़े उसके दो भाई व भतीजे ने लौटने में काफी बिलम्ब होता देख वह अपने घर पहुंच कर परिजनों को इस बात की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही परिजन गौतमकुंड पहुंच कर उसकी काफी खोज-बीन की. इसके बाद इस सारी घटना की जानकारी उसके परिजनों ने मंदिर के सहयोगी पुजारी को दिया. उसके बाद परिजन कमतौल थाना पहुंच कर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को भी सारी जानकारी दी. सूचना मिलते ही कमतौल पुलिस ने 12 बजे रात को पहुंच कर काफी खोज-बीन किया. इसी दौरान मंगलवार के सुबह करीब चार बजे जब कुंड में एक तैरती लाश मिली तो सहयोगी पुजारी ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं देकर उसके परिजनों को दिया. जानकारी मिलते ही उसके परिजन कुंड पहुँच लाश की पहचान कर लाश को अपने साथ ले गए एवं अंतिम दाह संस्कार कर दिया.

