Home मुख्य बिहार सरकार के विफलताओं के विरूद्ध प्रखंडो पर होगा भाजपा का धरना : गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2017

बिहार सरकार के विफलताओं के विरूद्ध प्रखंडो पर होगा भाजपा का धरना : गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

 

 

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कार्यकताओं की बैठक लहेरियासराय के डाक बंगला में अध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि 2-3 अगस्त को सभी प्रखंड मुख्यालायों पर बिहार सरकार की विफलताओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं 20-22 जुलाई तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कार्य समिति की बैठक आहुत की जाएगी. प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि पार्टी की सोच को बुथ स्तर तक मजबूती से मतदाताओं के समक्ष रखा जाये और भारत सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाये. इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री राजेन्द्र मंडल ने मतदाताओं का नाम जुड़वाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जीवछ मिश्र, राम कुमार झा, प्रदीप ठाकुर, अशोक नायक, विजय चौधरी, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, सुजीत मल्लिक, मीना झा, गौरी पासवान, रेखा झा, रामविलास भारती, मनीष जयसवाल, संतोष पासवान, सचिन जैन आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply