
एआईएसएफ ने चलाया सदस्यता अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आॅल इंडिया स्टुडेन्ड्स फेडरेशन जिला परिषद दरभंगा की ओर से स्थानीय चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय दरभंगा में सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कॉलेज के संयोजक अवनीश कुमार ने किया. सदस्यता अभियान के दौरान मौजूद संगठन के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शरद कुमार सिंह ने संगठन के इतिहास को बताते हुए संगठन में जुड़ने के लिए छात्र-छात्राओं से अपील किये. छात्र-छात्राओं से उनकी समस्या सुनी और उसे संग्रह किया. साथ ही नए सत्र में नामांकन, पंजीकरण आदि के बारे में भी जानकारी दी गई और विभिन्न कार्यों के लिए कॉलेज आए छात्र-छात्राओं का भी मदद किया गया. संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. साथ ही विश्वविद्यालय पर 27 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में आने की भी अपील की गई. सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राऐ संगठन की सदस्यता ली. सदस्यता अभियान में जिला सह-सचिव अभिलाष लालदेव, जिला परिषद सदस्य सदस्य आशुतोष झा, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, मोहन कुमार, शिवम सिंह, विकास, मुकेश आदि मौजूद थे.

