
Home मुख्य सीएमआर उपलब्ध नहीं कराने वाले पैक्सो पर प्राथमिकी का जिलाधिकारी ने दिया आदेश। Voice of Darbhanga
सीएमआर उपलब्ध नहीं कराने वाले पैक्सो पर प्राथमिकी का जिलाधिकारी ने दिया आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने वैसे पैक्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है जो पैक्स जुलाई माह में सीएमआर उपलब्ध नहीं कराये हैं. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया कि वैसे 57 पैक्स सीएमआर ससमय नहीं दिए हैं और डिफॉल्टर होने के कगार पर हैं. उन्हें एक सप्ताह का नोटिस निर्गत करें और सीएमआर नहीं देते है तो उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली की कारवाई करें. जिलाधिकारी ने 21 जुलाई को आपूर्ति टास्क फोर्स के डिफॉल्टर पैक्स एवं मिलर के साथ बैठक सुनिश्चित करने का आदेश दिया.

