Home मुख्य डीएमसीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2017

डीएमसीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: आज मंगलवार को रक्तदाता ग्रुप के द्वारा डीएमसीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमे कुल 15 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।

मौके पर मौजूद रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक मुकेश पंजियार ने कहा कि मानव सेवा का इस से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नही है। सभी स्वास्थ्य व्यक्ति को प्रत्येक 3 महीने पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए। जिला संयोजक राजेश कुमार यादव ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों के साथ डोनर का भी फायदा है। नियमित रूप से रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारियां नही होती है।

रक्त दान करने वालों में राजेश खरगा,  कैलाश भारद्वाज, अभिजीत कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, मोहम्मद शम्स तबरेज, करण विश्वास ‘सिकंदर’, देवराज, अजित कुमार ‘बिट्टू’, राजा कुमार आदि ने रक्तदान किया।

Share

Leave a Reply