
शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन क्रांतिकारी के छात्रों ने प्रतिवाद मार्च निकालकर बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। लहेरियासराय में छात्रों ने नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री चौधरी से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। वहीं पर राहुल राज की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन कुमार झा ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री अक्षम साबित हो चुके हैं। इनके कार्यकाल के दौरान मेधा घोटाला आम बात हो गई है। यें समय पर परीक्षा के साथ ही रिजल्ट भी देने में असफल रहे हैं। बिहार में शिक्षा की स्थिति दयनीय बन गई है। शंकर कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षा मंत्री एक दिन भी अपने पद पर रहने लायक नहीं हैं। मौके पर दीपक स्टार, मयंक कृष्णा, तनुज मिश्रा, सौरभ, शाहिल, शहरियाज, आदित्य, रंजीत कुमार रंजन, आनंद, प्रभात, दिव्यांशु आदि ने विचार रखे।

