
ग्रामीणों की बैठक में 28 जुलाई को राजा सल्हेश की पूजा का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजा सल्हेश पूजा अर्चना को लेकर मंगलवार के दिन बहादुरपुर प्रखण्ड के हरिपट्टी पंचायत के सिनुआर गोपाल के रहिटोल में किशोरी पासवान के अध्यक्षता में राजा सल्हेश पूजा समिति के सदस्यों एवं पासवान परिवारो की बैठक हुई। बैठक में पूजा अर्चना को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिया गया है। पूजा का आयोजन 28 जुलाई 2017 को भव्य रुप से किया जाएगा जिसका सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पूजा को लेकर युवाओं में खास उत्साह है, दुसाध वर्ग के युवा, पूजा की तैयारी में जुट़ चुके हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष के आयोजन को खास बनाने की कोशिश की जा रही है। गांव में स्थापित राजा सल्हेश मंदिर में विगत कई पुश्तो से राजा सल्हेश की पूजा धूमधाम से की जाती हैं। पूजा के दिन समिति की ओर से प्रस्तुत खेल व देवी देवता को स्मरण कर विभिन्न प्रकार के रोचक शक्ति से लोगो को विश्वास जगाने का खेल आदि प्रस्तुत किया जाता है जो इस खेल से आसपास के क्षेत्रों मे आकर्षण का केंद्र बना रहता है ।
गौरतलब है कि हजारो वर्ष पहले से दुसाध वर्ग के लोग इस पूजा का आयोजन सर्वजनिक तोर पर करते आरहेे है, हर वर्ष नए कर्तव्य का आयोजन होता है गत वर्ष नदी से सांप निकालने और सीने पर उख़ली से धान से चावल निकालने का खेल खेला गया जो काफी चर्चित हुआ था, हरिपट्टी रहिटोल निवासी और पेशे से पत्रकार लक्ष्मण पासवान बताते हैं कि बीपंचायत की पूजा सबसे अनोखी और आकर्षित होता है गांव के अलावा बड़ी संख्या में लोग शहर से सल्हेश पूजा के दौरान यहां पहुंचते हैं। गांव के दिलीप पासवान बताते है इस पूजा को देखने आसपास के गावो के लोग अपने घर की परेशानी व् समस्या दूर होने की कामना को लेकर पीड़ित परिवार मन्नंत मागने पहुचते है। वही पंचायत के मुखिया बाबा केलाश कुमर बताते हैं कि किसी खास समुदाय का होने के बावजूद भी सल्हेश पूजा में पंचायत के आम लोग मिलकर जुड़कर आयोजन में भाग लेकर पूजा करते हैं जहां विभिन्न प्रकार की मन्नत को सफल होने पर उनको चढ़ावा चढ़ाते हैं।
वही बैठक में धर्मेंद्र पासवान श्रीनाथ पासवान, लक्ष्मण पासवान, गनौर पासवान ,मदन पासवान, रवि पासवान, संतोष पासवान, राम विनोद पासवान,पंकज पासवान,गणेश पासवान, प्रदीप पासवान, मुन्ना पासवान, मायानंद पासवान ,अर्जुन पासवान, बबलू पासवान, अनिल पासवान, संतोष पासवान, आदि पासवान परिवारों से अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

