Home मुख्य भरवाड़ा के फर्नीचर व्यवसायी की जेनेरेटर के करंट से मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2017

भरवाड़ा के फर्नीचर व्यवसायी की जेनेरेटर के करंट से मौत। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: भरवाड़ा निवासी फर्नीचर व्यवसायी संतोष कुमार साह की मौत जेनरेटर में प्रवाहित करंट से मंगलवार को हो गई।  घटना के बाद स्थानीय बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवसायी अपनी दुकान के जेनरेटर के संपर्क में आने से करंट लगने के बाद अचेत हो गये। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें स्वास्थ केन्द्र सिंहवाड़ा में लाया गया परन्तु चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शोका कुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा।स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंभु ठाकुर ने व्यवसायी के निधन पर दुख प्रकट किया है। उधर मृतक संतोष की पत्नी राधा देवी शव से लिपट कर रो रही थी। चार बच्चों के पिता संतोष के असमायिक निधन से हर कोई मर्माहत था। पुत्र दीपू कुमार(20) व विक्की कुमार(14 ) बेसुध होकर अपने पिता को निहार रहे थे। उसे अपने परिवार के भविष्य के साथ सभों के पढाई की चिंता अधिक थी। वहीं पुत्री सोनी व निक्की के चीत्कार के आगे सब बेबस थे। पूर्व सरपंच अवधेश कुमार साह,पूर्व मुखिया शंभु कुमार,मिथिलेश साह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share

Leave a Reply