Home मुख्य कोविंद को समर्थन देने के बाद अब तेजस्वी को भी बर्खास्त करने की हिम्मत दिखाएँ नितीश: गोपालजी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 20, 2017

कोविंद को समर्थन देने के बाद अब तेजस्वी को भी बर्खास्त करने की हिम्मत दिखाएँ नितीश: गोपालजी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बेनीपुर के पूर्व विधायक सह बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने आज दलित समाज से आने वाले बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि वे राजनीति के अजातशत्रु हैं। एनडीए उम्मीदवार होने के बावजूद उन्हें जदयू सहित देश  के 40 राजनीतिक दलों का समर्थन मिला।

इस मौके पर श्री ठाकुर ने सर्जिकल स्ट्राइक, प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर नरेन्द्र मोदी का साथ देने वाले नीतीश  कुमार ने यूपीए के दबाव के बावजूद श्री कोविंद को जिस तरह से अपना समर्थन दिया उसी प्रकार उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने की हिम्मत भी दिखाना चाहिए।

भाजपा ने दलित समाज से आने वाले श्री कोविंद को देश  के सर्वोच्च पद पर आसीन किया है।  इसलिए लालू प्रसाद बार-बार मायावती का नाम उछाल रहे हैं जबकि 15 वर्षों के इनके कार्यकाल में सैकड़ों दलितों का नरसंहार हुआ। एक-एक कर दलितों के सभी बड़े नेता लालू प्रसाद का साथ छोड़ दिए तो आज दिखावे के लिए मायावती के बहाने दलितों के शुभचिंतक बन रहे हैं।

Share

Leave a Reply