
लाखों का सोना लेकर भागे युवक को चेन्नई पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिसने प्रदेश में नौकरी और आश्रय दिया उसे ही चूना लगाकर भाग निकले युवक को चेन्नई पुलिस ने दरभंगा पुलिस के मदद से गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक पर चेन्नई से लाखों रुपये का सोना लेकर फरार होने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मई माह में चेन्नई के मोहल्ला 7 ,ईश्वरी सीट ,लक्ष्मी अमन नगर, अरिकन केे व्यवसायी प्रदीप कुमार ने 28 मई को सी2 एलीफेंट गेट न 2 थाना क्राइम ब्रांच में 971/ 17 धारा 408, 420 के अंतर्गत कांड में राहुल कुमार राय एवं संतोष कुमार राय दोनों जिला दरभंगा को प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त बनाया गया था । अनुसंधान, गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु इस कांड के अनुसंधानकर्ता चेन्नई पुलिस निरीक्षक जूलियस सीजर एवं उनकी टीम के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा सत्यवीर सिंह से सहयोग मांगा गया था। एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक कमतौल अजय कुमार झा एवं पुलिस अवर निरीक्षक महादेव कामत प्रभारी तकनीकी शाखा एवं पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार थाना अध्यक्ष जाले तथा चेन्नई पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम बनाई , तथा चेन्नई पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर दरभंगा पुलिस के द्वारा टावर लोकेशन वैज्ञानिक अनुसंधान एवं स्थानीय स्तर पर गुप्तचरों की तैनाती करते हुए सूचना संकलन करने के पश्चात पिछले 19 जुलाई की रात्रि में राहुल कुमार राय, पिता राम विनोद राय को उनके ग्राम मुरैठा, थाना जाले, जिला दरभंगा स्थिति घर से गिरफ्तार किया । गहन पूछताछ के बाद अभियुक्त के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान के बाद राहुल कुमार राय के निशानदेही पर व्यवसायी प्रदीप कुमार का चुराए गए कुल सोना में से 1400.110 ग्राम सोना की बरामदगी की गई , जिसकी कीमत लगभग 45 से 50लाख रुपए की आंंकी जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार राय को बरामद सोने के साथ दरभंगा पुलिस अग्रिम कार्यवाही हेतु चेन्नई तमिलनाडु पुलिस को सौंपा जा रहा है।

