
बाइक पर शराब के कार्टून ले जाते दो युवक धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय के 22 नम्बर गुमटी के पास से मोटरसाइकिल पर शराब ले जा रहे दो युवकों को बहादरपुर थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।सअनि जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 22 नम्बर गुमटी के पास से पैशन प्रो मोटरसाइकिल न BR06AN 7037 पर एक कार्टून विदेशी शराब ले जा रहे भोला महतो पिता लक्ष्मी महतो ,पिंकू महतो उर्फ पिंटू उर्फ शैलेस कुमार दोनो मोहल्ला नवटोलिया,थाना बहादुरपुर एबं इसके निशानदेही पर मिल्कीचक निवासी स्व0 जगदीश दास के पुत्र अजय दास को गिरफ्तार किया गया है।

