Home मुख्य आजमनगर में व्यवसायी के घर चोरी, कीमती सामानों के साथ लाइसेंसी पिस्टल भी उड़ा ले गए चोर। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 21, 2017

आजमनगर में व्यवसायी के घर चोरी, कीमती सामानों के साथ लाइसेंसी पिस्टल भी उड़ा ले गए चोर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी माँ श्यामा इंटरप्राइजेज के संचालक दिलीप मण्डल के घर बीती रात चोरो ने जमकर उत्पात मचाया और कई कीमती सामानों के साथ उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी चोर लेते चले गए। ज्ञात हो श्री मण्डल के छोटे भाई की पत्नी वार्ड पार्षद पूजा मण्डल इसबार मेयर पद की उम्मीदवार भी थी। इस संबंध में वॉयस ऑफ़ दरभंगा को फोन पर जानकारी देते हुए श्री मण्डल ने बताया कि हृदय की बीमारी के कारण वे खुद आरबी मेमोरियल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी, बच्चे और साला हॉस्पिटल में ही थे क्योंकि सुबह तीन बजे एम्बुलेंस से उन्हें पटना ले जाना था। एक स्टाफ को घर पर रहने को कहा गया था पर स्टाफ अपने घर चला गया। पटना जाने से पूर्व कुछ जरूरी सामान लाने उनकी पत्नी और साला जब घर गए तो घर की हालत देख दंग रह गए। उन्हें चोरी का पता चला। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गयी है पर समाचार लिखे जाने तक सुबह के सात बजे तक पुलिस नही पहुँची थी।

Share

Leave a Reply