
भक्तिमय रहा भैरव पूजा, अगले सोमवारी को सुलतानगंज के लिए करेंगें प्रस्थान। Voice of Darbhanga

श्रावन के पावन महिने में हर तरफ भोलेनाथ कि जयकारा लग रहा है, तो इसी महिने में मिथिलांचल की धरती पर भी लगातार भगवान भोलेनाथ के भक्तों के द्वारा जगह-जगह पुजा का आयोजन किया जा रहा है। कल गुरूवार को बाबा भूतनाथ डाक कांवरिया संघ सेवा शिविर मिथिलांचल बिहार के ओर से भैरव पूजा संघ भंडारा का आयोजन किया गया । बताते चले कि शिविर का आयोजन बहादुरपुर के खैरा गांव में किया गया। भैरव पुजा में खुशबू मिश्रा, रास बिहारी जी एवं कई अन्य कलाकार शामिल होकर भैरव पुजा को भक्तिमय बना दिया। भैरव पुजा में शामिल होने के लिए दुर-दुर से भक्तों का भीड़ देखने को मिला। जिसमें मुख्य तौर पर उपस्थित जानकीनंदन चैधरी उर्फ बाबा भूतनाथ, कमलेश मंडल, अविनाश चैधरी सहित अन्य श्रद्दालु भाग लिए।
आयोजनकर्ता ने सभी भूतनाथ डाक बम से निवेदन किया कि दिनांक 22 जुलाई को दरभंगा से सुलतान गंज के लिए प्रस्थान करें।

