
एस ड्राइव में तीन वारंटी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष एस के गुप्ता की अगुआई में बुधवार देर रात एस ड्राइव अभियान के तहत तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। कटासा निवासी गंगा सहनी के पुत्र जीतन सहनी(30),स्व० बालो सहनी के पुत्र हज़ारी सहनी(55) यह दोनों पूर्व के मामले में अभियुक्त हैं एंव कलवाड़ा निवासी स्व०शिवनंदन सहनी के पुत्र दिवाल सहनी (60) को गिरफ्तार किया गया। दीवाल सहनी डकैती की योजना बनाने एंव डकैती करवाने का आरोपी है वह 17 वर्षों से फरार चल रहा था थानाध्यक्ष ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया।

