
Home मुख्य वायरल फीवर से बीमार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का हाल जानने पहुँचे बालेन्दु झा। Voice of Darbhanga
वायरल फीवर से बीमार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का हाल जानने पहुँचे बालेन्दु झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर अचानक गम्भीर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें तेज बुखार ने घेर लिया है। इस सूचना के बाद उनका हाल जानने भाजपा के युवा नेता बालेन्दु झा अपने सहयोगियों के साथ आज श्री ठाकुर के लहेरियासराय स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के युवा नेता जय भरद्वाज एवं विकास झा उर्फ़ छोटू भी मौजूद थे। वहीँ उनके आवास पर भाजपा नेता उमेश चौधरी भी उनका हाल जानने पहुँचे थे। सबों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

