
भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली के लिए छात्र राजद की मुहिम तेज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा भगाओ देश बचाओ के लिए राजद द्वारा जगह जगह रैली निकालकर भाजपा का विरोध किया जा रहा है। इसी दौरान आज दिनांक 21/07/2017 को छात्र राष्ट्रीय जनता दल द्वारा केनोपी लगा कर सदस्यता अभियान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई महारानी कल्याणी महाविद्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रशांत के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें पम्पलेट के माध्यम से छात्र राजद के संगरक्षक स्वास्थ्य मंत्री बिहार तेज प्रताप यादव के द्वारा महागठबंधन सरकार में एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य, पर्यावरण, लघु जल संसाधन विभाग में किये गए कार्य के बारे मे छात्र युवाओं को बताया गया एवं 27 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय जनता दल का भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं आमंत्रित किया गया। वही मौके पर उपस्थित छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि छात्र राजद का सदस्यता अभियान विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में चलाया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित, प्रदेश महासचिव अरुण यादव, वि०वि० प्रधानमहासचिव रामकृष्ण कुमार, वि0 वि0 उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ,अभिषेक रंजन, गौरव तिवारी, मिंकू कुमार, दीपक कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अभिषेक सिंह,आदि दर्जनों छात्र राजद नेता मौजूद थे।

