
शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने केलिए सेमिनार के आयोजन का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में अब रोजगारोन्मुखी शिक्षा को लेकर सेमिनार आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. कुलपति प्रो. एस.के सिंह की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक कुलपति सचिवालय में हुई. बैठक में प्लेसमेंट सेल के बाईलॉज पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही आने वाले समय में विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुखी से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में रोजगार एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाय एवं संबंधित विषयों पर विभागों में कोर्स की शुरूआत की जाय. कुलपति प्रो. एस. के. सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट सेल के अगुवाई में रोजगार देने एवं विश्वविद्यालय के एलुमिनाई एसोसिएशन द्वारा सकारात्मक क्रियाकलाप होनी चाहिए. जिससे विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं में रोजगार से संबंधित विभिन्न आयामों की ओर उनका ध्यान आकर्षण हो. उन्होंने कहा कि होने वाले सेमिनार में कंपनियों से संपर्क किया जाय. बैठक में विदेशी भाषा के निदेशक डॉ. प्रेम मोहन मिश्र, विकास पदाधिकारी डॉ. के.के. साहू, फेकल्टी मेम्बरों में डब्लू.आई.टी. से संतोष कुमार एवं एम.बी.ए. से आशीष कुमार झा उपस्थित थे.

