
बीच मोहल्ले में ताड़ी की दुकान से परेशान लोगो ने की शिकायत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा उत्तरी के ग्रामीणों ने चन्दन कुमार भगत की अगुवाई में सिंहवाड़ा थाना में एक आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुखदेव सहनी ने मुहल्ले में ताड़ी दुकान खोल रखा है जिस कारण महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल है। ताड़ी पीकर लोग गाली-गलौच करते हैं। जब ग्रामीण दुकान बंद करने की बात करते है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है।इसको लेकर हमलोग परेशान है अतः दुकान को बंद कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।

