Home मुख्य टाटा मैजिक की ठोकर से दसवीं के छात्र की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 22, 2017

टाटा मैजिक की ठोकर से दसवीं के छात्र की मौत। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के जाले थाना के जाले उतरी पंचायत के पंचायत भवन स्थित हीरानगर के पास टाटा मैजिक से आज सुबह जाले निवासी जय प्रकाश चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने जाले-अतरबेल मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। पर घटना की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मामला संभाल लिया। पुलिस की तत्परता से सड़क जाम ज्यादा देर नही चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने मौसा कैलाश चौधरी के यहाँ रहकर पढ़ाई करता था। सीतामढ़ी के थुम्बा गांव निवासी जय प्रकाश चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है.

Share

Leave a Reply