
बीडीओ ने आग में झुलसे शिक्षक को दी सहायता राशि एंव खाद्य सामग्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गैस सिलेंडर से लगी आग में बुड़ी तरह झुलसे अस्थुआ निवासी शिक्षक सुशील कुमार मंडल जो लहेरियासराय स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, उनका हालचाल जानने सिंहवाड़ा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशि प्रकाश स्वयं अस्पताल गए उन्होंने घायल का हालचाल जाना एंव परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने आग से झुलसे शिक्षक को अपनी ओर से 21000 रुपया नकद एंव खाद्य सामग्री दी। बीडीओ ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस कठिन घड़ी में शिक्षक की मदद करे जिसपर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने मदद का आश्वासन दिया है।
ज्ञात हो की बीते 11 जुलाई की रात सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के क्रम में रसोई घर के खिड़की पर जल रहे ढिबरी से आग पकड़ ली थी जिसमें शिक्षक समेत उनकी दो पुत्री आठ वर्षीय रीतू कुमारी एंव चार वर्षीय बुलबुल कुमारी भी झुलस गई थी। आंशिक रूप से झूलसी दोनों पुत्रियों को लहेरियासराय के निजी अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था जबकि बुड़ी तरह झूलसे शिक्षक का इलाज अभी भी चल रहा है।

