Home मुख्य अपनी नाकामियों को छिपाने केलिए देश में अस्थिरता का माहौल बना रही है केंद्र सरकार: फातमी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 22, 2017

अपनी नाकामियों को छिपाने केलिए देश में अस्थिरता का माहौल बना रही है केंद्र सरकार: फातमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देश में अस्थिरता का माहौल बना रही है। वह अपने स्वार्थ को साधने के लिए आम जनता में विद्वेष फैला रही है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने शनिवार को राजद कार्यालय के ख्वाजासराय में महारैली को आयोजित जिला कमेटी की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत बचाओ भाजपा भगाओ रैली लालू प्रसाद अपने लिए नहीं कर रहे हैं। बल्कि देश में गरीबों एवं पीड़ितों की आवाज को राष्ट्रीय पोर्टल तक पहुंचाने की एक मुहिम है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ज्योति ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली ना होकर एक मुहिम है। 27 अगस्त को होने वाली रैली में विपक्ष की एकजुटता का भी प्रदर्शन होगा। केवटी विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि देश में बड़े बदलाव में बिहार की धरती की महती भूमिका रही है। यह रैली भी देश के राजनीतिक बदलाव में बिहार की महती भूमिका रही है। यह रैली भी देश में राजनीतिक बदलाव की कहानी लिखेगी। पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना के साथ लालू परिवार को प्रताड़ित कर रही है। जब से रैली की घोषणा की गई है तब से केंद्रीय एजेंसी हाथ धोकर उनके परिवार के पीछे पड़ गई हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार महतो ने कहा कि रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता पर एक समान है। महानगर युवा राजद अध्यक्ष कुंदन महतो ने कहा की रैली में दरभंगा की भागीदारी अभूतपूर्व रहेगी। बैठक को रामचंद्र यादव, गुलाम हुसैन चीना, राम लखन पासवान, अमरेश यादव, डॉ. सुभाष महतो, शमशाद रिजवी, मुकेश प्रसाद निराला, इंद्र मोहन ¨सह, हीरा दास, रामबाबू यादव, रामबाबू चौपाल, राजेश पासवान, विष्णु चंद्र पप्पू, अब्दुल मन्नान अंसारी, शिवसागर यादव, हैदर खान, उपेंद्र मुखिया, रमाशंकर सहनी आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply