
इंसान तो इंसान, भगवान के घर को नही बख्सा चोरो ने। Voice of Darbhanga

कमतौल : मकान, दुकान के बाद चोरों ने भगवान को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. धार्मिक तीर्थ स्थल अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास से चोरों ने भगवान राम और सीता के सिर से चांदी के दो मुकुट सहित तीन सोने का हनुमानी चुरा लिया.
घटना शनिवार को दिन के दो से चार बजे के बीच की बतायी जा रही है. इस संबंध में महंथ बजरंग शरण द्वारा लिखित आवेदन दिये जाने की बात बतायी गयी है. अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास में प्रतिदिन की तरह भगवान के सिंहासन के समीप गेट में परदा लगा, छोटे गेट में ताला लगाया गया था. बगल के कमरे में वयोवृद्ध महंथ रामचंद्र शरण रामायणी सो रहे थे. सामने के कमरे में महंथ बजरंगी शरण सो रहे थे.

