Home मुख्य बैडमिंटन खिलाड़ी हत्यकाण्ड की हो उच्चस्तरीय जाँच: हेमन्त झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2017

बैडमिंटन खिलाड़ी हत्यकाण्ड की हो उच्चस्तरीय जाँच: हेमन्त झा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के क्रिडा मंच के प्रदेश सह संयोजक हेमंत कुमार झा ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाटरवेज कॉलोनी में शनिवार की सुबह हुई एक 20 वर्षीय युवती सिम्मी सलोनी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच करते हुए हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाय। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में गिरफ्तारी को लेकर पार्टी अगला कदम उठाएगी। श्री झा ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है वह दरभंगा की ही नहीं, बिहार के गौरव बढ़ाने के लिए अनवरत मेहनत कर रही थी। मृतका बैडमिंटन की अच्छी खिलाड़ी थी और जिला और राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिता  जीत  चुकी थी।

विदित हो कि वाटर वेज कॉलोनी में तरके लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। किसी ने उसकी निर्मम हत्या कर दिया।लाश उसी कॉलोनी के वर्तमान निवासी अजय कुमार सिन्हा के बीस वर्षीय पुत्री सिम्मी सलोनी की थी। श्री सिन्हा बर्तमान में समस्तीपुर के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय में अकाउंटेंट सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वो मूलतः समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के शाहपुर- पवरा के स्थायी निवासी है। मृतका के पिता ने बताया कि बीए में पढ़ने वाली उनकी पुत्री दौड़ एवं बैडमिंटन में जिला एवं राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता जीत चुकी है। वह प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे लहरियासराय पोलो मैदान में दौड़ने जाती थी और साढ़े छह बजे तक वापस आ जाती थी। शनिवार को भी वह अपने दिनचर्या के मुताबिक दौड़ने निकली पर जब लौटने में काफी देर हुआ तो उसे खोजने निकले तथा उसके दोस्तों को भी फोन पर सम्पर्क किये। पर कुछ पता नही चला। तभी उनके घर के लोगो को पानी टँकी के कैम्पस में लाश मिलने की जानकारी मिली। लाश उनकी पुत्री का था। लाश के पास खून के धब्बे और चप्पल टूटी हुई थी। शरीर पर बहुत से चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये। फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया और जांच की बात कही। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। मौके पर दरभंगा एसएसपी सत्यवीर सिंह ने पहुँचकर लाश की बारीकी से निरीक्षण किया । घटना स्थल का  निरीक्षण किया एवं मृतिका के परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी लिया। एसएसपी ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है । पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर हर पहलू पर जांच कर रही है। जिस पानी टंकी के पास लड़की की लाश बरामद किया गया वह लड़की के घर से 100 गज़ पर है। पानी टंकी का गेट भी खुला हुआ था।

Share

Leave a Reply