
घर का छत गिरने से चार लोग घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर मलिन बस्ती में महादलित परिवारों को सरकारी सहायता के रूप में दिये गये भवन का छत रविवार की सुबह गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. गंदी बस्ती के निवासी भवन की जर्जरता से पूर्व से भयाक्रांत थे ही,ऊपर से छत गिरने की घटना ने उन्हें और भी चिंतित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक बीस वर्ष पूर्व भवन निर्माण कार्य पूरा कर लाभार्थियों को सौंपा गया था. स्थानीय लोग भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगते हुए कहा कि ऐसी बात नही होती तो इतनी जल्दी मकान जगह-जगह से टूटती नहीं.

