
सिंघवाड़ा में भाजपा का संगठन विस्तार। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: प्रखण्ड क्षेत्र के कोभी चौक (विश्नाथपट्टी) में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मंच मोर्चा का गठन किया गया। अनु०जा० मोर्चा अध्यक्ष संतोष राम अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिज़वान अहमद युवा अध्यक्ष लखिन्द्र वहीं किसान मोर्चा से भोला, मत्स्यजीवी मंच से इंद्रजीत सहनी एंव अति पिछड़ा मोर्चा से देवन सहनी को चुना गया। संगठन चुनाव के बाद प्रखण्ड अध्यक्ष मिथिलेश यादव की अध्यक्षता एंव महामंत्री संतोष कुमार के संचालन में सभा हुई। वक्ता सुरेंद्र साहनी, विश्वनाथ चौधरी ,अभय पांडे,लालबाबू यादव,रामचंद्र साह आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए। सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार एंव सरकार की असफलता के विरुद्ध आगामी 7 अगस्त को प्रखण्ड कार्यालय पर धरना का आयोजन हो रहा है जिसमे सभी कार्यकर्ता भाड़ी संख्या में शामिल हो!मौके पर मुखिया लाल पासवान,अजय झा,मनोज ठाकुर,सुबोध साह, अनमोल यादव,संतोष झा,मनोरंजन प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

